29 Mar 2024, 14:37:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरानी सेना प्रमुख का अमेरिका पर आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2018 10:51AM | Updated Date: Jul 18 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरानी सेना के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बाकरी ने अमेरिका पर मध्यपूर्व में असुरक्षा की भावना बढ़ाने का आरोप लगाया है। जनरल ने कहा है कि अमेरिका का क्षेत्र में शांति की बहाली का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह बयान पाकिस्तान की यात्रा के दौरान दिया। वह पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के आमंत्रण पर पाकिस्तान पहुंचे हैं।
 
बाकेरी ने कहा, 'अमेरिका उन देशों की सूची में शीर्ष पर है, जिन्होंने मध्यपूर्व में असुरक्षा बढ़ाई है और वह क्षेत्र में शांति बहाली के खिलाफ है।' उन्होंने कहा कि ईरान और पाकिस्तान सहित देशों को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के विकास के लिए अपनी भूमिकाएं निभानी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »