20 Apr 2024, 20:07:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू पुलिस ने मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले 50 तस्करों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2018 10:47AM | Updated Date: Jul 18 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। पेरू में पुलिस और सेना ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जारी अभियान में कोलंबियाई सीमा के निकट 50 से अधिक मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से अधिकतर कोलंबियाई नागरिक हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस अभियान में कोलंबियाई सेना भी मदद कर रही है। देश में मादक पदार्थों के कुप्रभावों और इनकी आसानी तक पहुंच को देखते हुए रविवार को पुतुमायो प्रांत में आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी और यह अभी भी लागू है तथा इस संबंध में आधिकारिक गजट में आदेश प्रकाशित कर दिया गया है।
 
राष्ट्रपति भवन कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के मामले में 50 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और इनमें अधिकतर कोलंबियाई नागरिक हैं। सरकारी संवाद समिति अनदिना ने जानकारी दी है कि उत्तरी सीमा के निकट कोकीन बनाने की चार लैब को नष्ट किया गया है और यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
 
रक्षा मंत्री जोस हुरेता ने सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा 'हम अपने देश की संप्रभुता, और सीमाओं की रक्षा करने जा रहे है और ऐसा करने में अगर सुरक्षा बलों की जरूरत पड़ती है तो उनका भी इस्तेमाल किया जाएगा।' सूत्रों ने बताया कि इस प्रांत में जारी आपातकाल के दौरान नागरिक अधिकारों को स्थगित कर दिया गया है और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सेना के हाथ में अगले 60 दिनों तक रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »