29 Mar 2024, 02:52:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चुनाव में हस्तक्षेप का अभियोग निराधार : रूस विदेश मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2018 11:24AM | Updated Date: Jul 15 2018 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के विदेश मंत्रालय ने चुनाव में हस्तक्षेप को लेकर अमेरिका के अभियोग को निराधार करार दिया और कहा कि अमेरिका के संघीय ग्रैंड जूरी ने जिन 12 रूसी अधिकारियों को दोषी करार दिया है उनके सैन्य जासूसी या डेमोक्रेटिक पार्टी के कम्प्यूटर नेटवर्क को हैक करने में शामिल होने का कोई सबूत नहीं है। 
 
अभियोग का मतलब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच ब्रिटेन में सोमवार को होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले माहौल को खराब करना है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की संघीय ग्रैंड जूरी ने शुक्रवार को वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन तथा उनकी पार्टी का कम्प्यूटर नेटवर्क हैक करने को लेकर 12 रूसी अधिकारियों को दोषी करार दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »