29 Mar 2024, 14:14:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुख्तार अब्बास नकवी का ममता पर पलटवार- शाह से डरती हैं सीएम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 1:45PM | Updated Date: Jun 22 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकातापश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम में बीजेपी को आतंकी संगठन बताया था। इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ममता पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का बयान हंसी उड़ाने लायक है। नकवी ने ये भी कहा कि अगर अमित शाह प.बंगाल चले जाएं तो ममता बनर्जी की नींद हराम हो जाती है। 
 
जब तक वो बंगाल से चले नहीं जाते तब तक सीएम उनकी कार की लोकेशन लेती रहती हैं। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा,  'ममता बनर्जी जबसे सरकार में आई हैं तबसे वहां माओवादी और अराजक तत्व समानांतर सरकार चला रहे हैं।  ये लोग वहां बेखौफ होकर हिंसा कर रहे हैं।  टीएमसी अराजकतत्वों का सुरक्षित ठिकाना बन गई है।  यहां पूरी दाल ही काली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »