28 Mar 2024, 20:15:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में भी मनाया गया योग दिवस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 11:17AM | Updated Date: Jun 22 2018 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक योग सत्र कार्यक्रम आयोजित किया। भारतीय उच्चायोग की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक इस योग सत्र में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया।
 
भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने योग सत्र में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों को योगाभ्यास के लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान में योगाभ्यास सत्र के सीधे प्रसारण से हुई। इसके बाद एयर एडवाइजर ग्रुप कैप्टन जे टी कुरियन और बिसारिया के नेतृत्व में योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए। कराची और लाहौर समेत पाकिस्तान के कई शहरों में भी योग दिवस के अवसर पर योग सत्र आयोजित किए गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »