28 Mar 2024, 20:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 3:13PM | Updated Date: Jun 19 2018 3:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 48वें जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपके दृढ़ विश्वास, आपका संकल्प, आपकी प्रतिबद्धता, विनम्रता और करुणा हमेशा सच्चाई, न्याय, समानता और समवेदना की राह पर कांग्रेस का मार्गदर्शन करती रहे।’  पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। युवा कांग्रेस ने भी पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद आये उनके पहले जन्मदिन के लिये बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं। युवा कांग्रेस ने आम लोगों के बीच लोकतंत्र की लड़ाई के गांधी के संदेश को फैलाने के लिए ‘रन फॉर आरजी’ का आयोजन किया है।

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख अशोक तंवर इस अवसर पर 2019 के विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के हर घर से समर्थन मांगने की कवायद के तहत ‘कांग्रेस घर-घर’ अभियान की शुरुआत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ एक विशाल केक काटकर श्री गांधी का जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद सेवा दल के नेता गांधी की दीर्घायु की कामना और उनके देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना के साथ हवन और पूजा करेंगे। कांग्रेस नेता अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल एवं मिठाइयां बाटेंगे और बाद में कांग्रेस कार्यालय में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »