नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की 'कथित' हड़ताल समाप्त कराने और घर-घर राशन आपूर्ति की स्वीकृति देने की मांग को लेकर उप राज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, मनीष सिसोदिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिसोदिया को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अनशन का आज छठा दिन है।