29 Mar 2024, 04:48:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रसोई गैस सिलिंडर फटने से वृद्धा की मौत, बहू झुलसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 4:45PM | Updated Date: Jun 18 2018 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना स्थित दम दम में सोमवार को रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट होने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और उनकी बहू गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 09.15 बजे 65 वर्षीय छवि डे खाना पका रही थी , तभी चूल्हे से गैस सिलिंडर में आग लग गई।

हादसे में वृद्धा की मौत हो गई और उनकी बहू बबीता डे गंभीर रूप से झुलस गई। उसे आर जी कर मेडिकल कॉॅलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर नियंत्रण के लिए दमकल वाहन को लगाया गया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »