28 Mar 2024, 16:59:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार का आदेश- आतंकियों के खिलाफ फिर शुरू करो आॅपरेशन आॅल आउट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 11:31AM | Updated Date: Jun 18 2018 11:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रमजान के महीने में जम्मू-कश्मीर में लागू किए गए सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए सेना को आतंकियों के खिलाफ चल रहे आॅपरेशन को पहले की तरह चलाने का आदेश दिया है।  भारत सरकार ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान कश्मीर में सीजफायर की घोषणा की थी। हालांकि इस बीच कश्मीर में आतंकी हमलों की संख्या में काफी इजाफा हुआ था। 
 
आतंकियों ने सेना को तो निशाना बनाया ही, पिछले दिनों राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या भी कर दी गई थी। इसके बाद से ही केंद्र सरकार के इस फैसले की काफी आलोचना हो रही थी। अब ईद के बाद दिल्ली में हुई बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
 
रमजान में भी जारी रहे आतंकी हमले राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि रमजान के दौरान सीजफायर के इस फैसले की चौतरफा तारीफ हुई थी। राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुस्लिम भाइयों और बहनों को शांतिपूर्ण तरीके से रमजान मनाने के लिए सुरक्षाबलों ने सरकार के फैसले को जैसे लागू किया, हम उसकी सराहना करते हैं। सुरक्षा बलों ने संयम रखा, लेकिन सीजफार के दौरान  आतंकवादियों ने अपने हमले जारी रखे, जिसके परिणामस्वरूप मृत्यु और चोटें हुईं।
 
नहीं दे सकते खुली छूट
बताया जाता है कि राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को सुरक्षा बलों की चिंता से भी अवगत कराया। उनके अनुसार, सुरक्षा बल लंबे समय तक आतंकियों और उनके समर्थकों को तक खुली छूट नहीं दे सकते। खासतौर पर अगले महीने शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा को देखते हुए यह खतरनाक हो सकता है। यही कारण है कि सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ आॅपरेशन आॅलआउट फिर शुरू करने के पक्ष में है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »