29 Mar 2024, 10:45:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइट क्लब में आंसू गैस उपकरण फटने से भगदड़, 17 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 10:28AM | Updated Date: Jun 18 2018 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काराकास। काराकास में शनिवार को एक नाइट क्लब में झगड़े के दौरान किसी ने आंसू गैस के उपकरण में विस्फोट कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। आंतरिक मंत्री नेस्टर रेवेरोल ने बताया कि मरने वालों में 8 नाबालिग है। उन्होंने बताया कि नाइट क्लब में एक मिडिल स्कूल ग्रेजुएशन पार्टी चल रही थी।
 
वहां किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच किसी ने आंसू गैस के कंटेनर में धमाका कर दिया। इससे वहां मौजूद 500 लोग मुख्य दरवाजे की ओर भागे। लोग एक दूसरे को कुचलते जा रहे थे। ट्विटर पर जारी तस्वीरों में क्लब के बाहर यहां वहां जूतों का अंबार लगा हुआ था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »