19 Apr 2024, 05:28:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की में 18 संदिग्ध आतंकवादी हिरासत में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2018 11:36AM | Updated Date: Jun 15 2018 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्ताम्बुल। तुर्की में ने इस्लामिक स्टेट के 18 संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि तुर्की की खुफिया एजेंसी और आतंकवाद निरोधक पुलिस ने एक अभियान के तहत इजमिर प्रांत के तटीय इलाके से 18 संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लिया है।
 
संदिग्धों पर आतंकी संगठनों को आर्थिक मदद करने, संघर्ष क्षेत्र में जाने और आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण प्राप्त करने का संदेह है। इस्लामिक स्टेट ने हाल के वर्षों में तुर्की में कई हमले किये जिसमें से एक इस्ताम्बुल में एक जून 2017 की रात एक नाइटक्लब में हमला किया था जिसमें 39 लोगों की मौत हो गयी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »