28 Mar 2024, 17:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आयुष्मान भारत के लिए तैयार हो जाएंगे निजी चिकित्सा संस्थान : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 3:16PM | Updated Date: Jun 12 2018 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि आम जनता को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाने वाली पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान भारत को लागू करने की प्रक्रिया पूरे जोरों से चल रही है और निजी चिकित्सा संस्थानों को इसमें शामिल होने के लिए तैयार कर लिया जाएगा। नड्डा ने अपने मंत्रालय की पिछले चार साल की उपलब्धियों का विवरण देते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी की सरकार की प्राथमिकता समाज के गरीब और वंचित तबके को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है।
 
इसी उद्देशय को ध्यान में रखते हुए सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना लाने जा रही है। इस योजना में 10 करोड़ परिवारों को पाँच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ निजी चिकित्सा संस्थानों ने इस योजना में शामिल होने पर अपनी आपत्तियाँ जताई थी जिन्हें दूर करने के लिए बातचीत चल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि निजी चिकित्सा संस्थानों के साथ बातचीत चल रही है। उन्हें योजना के लिए तैयार कर लिया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »