19 Apr 2024, 02:58:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुल्गारिया में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2018 11:54AM | Updated Date: Jun 12 2018 11:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोफिया। बुल्गारिया के दक्षिणी शहर प्लोवदीव के पास नियमित अभ्यास के दौरान सेना का एक  हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें दो पायलटों की मौत हो गयी और चालक दल का एक सदस्य घायल हो गया। 
 
बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह दुर्घटना सोमवार की है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सोमवार रात स्थानीय समयानुसार करीब साढ़े आठ बजे रूस निर्मित एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर क्रूमोवो सैन्य अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर जमीन से 50 मीटर की ऊंचाई पर था। इस दुर्घटना की जांच की जा रही है। 
 
गौरतलब है कि गत जुलाई इसी प्रकार बुल्गारिया के तटीय इलाके में तकनीकी अभ्यास के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें एक अधिकारी की मौत हो गयी थी जबकि दो अन्य घायल हो गए थे। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »