19 Apr 2024, 23:39:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डीआईए अधिकारी पर चीन को खुफिया जानकारी देने का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2018 11:22AM | Updated Date: Jun 6 2018 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की खुफिया जानकारी चीन को देने के आरोप में अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी के अधिकारी रोन रॉकवेल हैनसेन को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने चीन को अमेरिका की जानकारी देने के बदले आठ लाख डॉलर लिए हैं। 
 
अमेरिका के न्याय विभाग ने बताया कि 58 वर्षीय रोन को पुलिस ने सिएटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। वह अमेरिका की गुप्त जानकारियों के साथ चीन जाने की फिराक था। रोन अमेरिका की सेना में भी काम कर चुका है और मंडेरियन व रूसी भाषा का जानकार है।
 
2006 में डीआईए ने रोन को विदेशी खुफिया जानकारी और एजेंट की भर्ती करने के लिए नियुक्त किया था। एफबीआई के अनुसार रोन नियमित रूप से चीनी खुफिया विभाग के संपर्क में था। उन्होंने उसे अलग से सेलफोन दिया हुआ था। एफबीआई ने जांच में पाया कि 2013 से 2016 के बीच रोन पर करोड़ों रुपए का कर्ज था। इस दौरान उसे चीन से कई करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »