29 Mar 2024, 19:17:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

50 करोड़ कामगारों के लिए ये योजना लाने की तैयारी में मोदी सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2018 10:32AM | Updated Date: Jun 6 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 50 करोड़ कामगारों के लिए एक कल्याणकारी योजना लाने की तैयारी में हैं। इसके तहत शुरूआत में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए तीन सुविधाएं- वृद्धावस्था पेंशन, जीवन बीमा और मातृत्व लाभ देने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि संसद के मॉनसून सत्र के दौरान सरकार इस योजना से जुड़ा मसौदा सदन में पेश कर सकती है। माना जा रहा है कि 2019 में होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखकर ये योजनाएं लाई जा रही हैं। केंद्र सरकार ने कामगारों के लाभ के लिए एक विधेयक तैयार किया है। इसमें केंद्र के 15 श्रम कानून को मिलाकर एक बना दिया गया है और उसका सरलीकरण किया गया है। 
 
जनकल्याण की सबसे बड़ी योजना
दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार द्वारा इसी साल लाई गई आयुष्मान भारत योजना के बाद यह देश में लोगों को फायदा पहुंचाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी योजना है। आयुष्मान भारत योजना मोदीकेयर नाम से भी चर्चित है। इसके तहत 10 करोड़ गरीब परिवारों के लिए 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर दिया जाता है। अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना को मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर छह जिलों में लागू किया जाएगा। हालांकि, अभी इन जिलों का नाम तय नहीं किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »