29 Mar 2024, 04:54:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मानसरोवर झील में हर जगह स्रान की अनुमति नहीं : सुषमा स्‍वराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2018 5:07PM | Updated Date: May 28 2018 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कैलाश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को मानसरोवर झील में नहाने नहीं देने की खबरों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि झील में हर जगह स्रान करने की इजाजत नहीं है। ऐसी खबरें आई है कि चीन ने भारत के श्रद्धालुओं को मानसरोवर झील में डुबकी लगाने से मना किया है। श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि चीन के अधिकारियों ने उन्हें झील में पवित्र डुबकी लगाने की अनुमति नहीं दी।
 
 मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा होने के मौके पर विदेश मंत्रालय की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में पूछे गए सवाल पर सुषमा स्वराज ने कहा - मुझे कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए किसी व्यक्ति का ट्वीट मिला है जिसमें उन्हें पवित्र झील में डुबकी लगाने की अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही गई है। स्थिति यह नहीं है। झील में डुबकी लगाने के लिए स्थान निर्धारित है और वहां पर स्रान किया जा सकता है। आप जहां चाहे वहां डुबकी नहीं लगा सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »