29 Mar 2024, 21:00:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ.कोरिया ने परमाणु परीक्षण स्थल को किया ध्वस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2018 10:58AM | Updated Date: May 25 2018 10:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। उत्तर कोरिया ने अपने पुंग्गेई-रि स्थित परमाणु परीक्षण स्थल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। सरकारी संवाद समिति केसीएनए ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी। उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण को बंद करने में  पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।  केसीएनए के मुताबिक परमाणु परीक्षण स्थलों के नष्ट होने से सुरंग के प्रवेश द्वार भी पूरी तरह बंद हो गये हैं।
 
बताया गया कि वहां दो सुरंग 'शक्तिशाली भूमिगत परमाणु परीक्षणों' के लिए पूरी तरह तैयार थी। केसीएनए ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार के रेडियोएक्टिव पदार्थ का रिसाव या आस-पास के वातावरण पर कोई असर नहीं पड़ा। समिति के मुताबिक, 'परमाणु परीक्षण को बंद करना वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण की ओर एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »