19 Apr 2024, 17:23:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक पहुंचा निपाह वायरस - 2 मरीजों का इलाज जारी, केरल में 11 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 2:53PM | Updated Date: May 24 2018 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जानलेवा निपाह वायरस के दस्तक से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस इंफेक्शन ने केरल के कोझिकोड जिले को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। राज्य में इस वायरस की चपेट में आने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। अब इसका खतरा बढ़ता जा रहा है क्योंकि यह वायरस केरल की सीमा को लांघकर कर्नाटक में पहुंच गया है। 
 
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि कर्नाटक में 2 संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। केरल में मेडिकल स्टाफ पूरी कोशिश कर रहा है कि इसे फैलने से रोका जा सके और लोगों में घबराहट को कम किया जा सके। कर्नाटक के मेंगलुरु में दो संदिग्ध केस सामने आए हैं। ये दोनों ही मरीज केरल से हैं, उनमें से एक ने हाल में निपाह पीड़ित मरीज से मुलाकात की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »