28 Mar 2024, 22:51:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अनियमितताओं के कारण वेनेजुएला राष्ट्रपति चुनाव मान्य नहीं : फाल्कोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 10:59AM | Updated Date: May 22 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हेनरी फाल्कोन ने कहा है कि वह राष्ट्रपति चुनाव में भारी अनियमितताओं के कारण इसे मान्यता नहीं देते। फोल्कोन ने कहा कि रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में मतदान केंद्रों के नजदीक सरकार के समर्थकों के 13000 स्टैंड्स लगाये गये थे। उन्होंने कहा, 'हम इस चुनाव प्रक्रिया को मान्यता नहीं देते।'
 
फोल्कन ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने और परिणाम घोषित होने से पहले यह बात कही। मुख्य विपक्ष का कहना है कि सोशलिस्ट नेता मदुरो के पक्ष में मतों की धोखाधड़ी की गयी। इससे चुनाव प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा। वेनेजुएला में हुए राष्ट्रपति चुनाव में  राष्ट्रपति निकोलस मुदरो ने एक बार फिर से राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। चुनाव में मादुरो को 58 लाख और फाल्कोन को 18 लाख मत मिले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »