19 Apr 2024, 23:13:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुरसोच कौर बनीं पहली पगड़ीधारी सिख महिला अफसर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2018 12:10PM | Updated Date: May 21 2018 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। भारतवंशी गुरसोच कौर न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में सहायक पुलिस अफसर के पद पर नियुक्त होने वाली पहली पगड़ीधारी सिख महिला बन गई हैं। न्यूयॉर्क पुलिस अकादमी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कौर को यह नियुक्ति मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि गुरसोच की नियुक्ति से अन्य महिलाओं को भी एनवाईपीडी में शामिल होने की प्रेरणा मिलेगी और देश में सिख धर्म के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। 
 
फिलहाल न्यूयॉर्क पुलिस में करीब 160 सिख अफसर हैं। एनवाईपीडी ने 2016 में सिख पुलिस कर्मियों को दाढ़ी रखने और पगड़ी पहनने की छूट दे दी थी ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिख पुलिस बल की ओर आकर्षित हों। इस कामयाबी के लिए सिख आॅफिसर एसोसिएशन और भारत के शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कौर को बधाई दी है।
 
पुरी ने ट्वीट किया, 'मुझे उम्मीद है इससे अमेरिका में सिख धर्म को लेकर मौजूद भ्रांतियां दूर होंगी। 2010 में मेरे साथ और हाल जो कनाडाई मंत्री नवदीप बैंस के साथ जो हुआ वह दोहराया नहीं जाएगा।' वर्ष 2010 में जब पुरी संयुक्त राष्ट्र में राजदूत थे, ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उनसे पगड़ी उतारने को कहा गया था। मना करने पर अधिकारियों ने उन्हें आधे घंटे तक एयरपोर्ट पर रोके रखा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »