19 Apr 2024, 13:28:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यौन उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट हुई महिला पत्रकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2018 10:22AM | Updated Date: May 16 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में महिला पत्रकारों का कहना है कि मीडिया में यौन उत्पीड़न से निपटने के लिए वे एकजुट हो रही हैं। आशी शिमबन के साथ काम कर चुकी फ्रीलांसर योशिको हयाशी ने कहा कि उत्पीड़न और खराब बर्ताव को सामने लाने के लिए कुल 85 महिला पत्रकार एकजुट हुई हैं और उन्होंने वुमन इन मीडिया नेटवर्क जापान संगठन बनाया है।
 
समूह की स्थापना पर उन्होंने एक वक्तव्य पढ़ा, जिसके मुताबिक दुर्भाग्य से महिलाओं के प्रति भेदभाव और यौन उत्पीड़न अब भी जारी है। र्शिमंदगी के डर से कई महिला पत्रकारों को आवाज उठाने में कठिनाई महसूस होती है। यह मुद्दा गत दिनों काफी सुर्खियों में रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »