29 Mar 2024, 01:30:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रोंहिग्या शरणार्थियों की हालत बहुत दयनीय : म्यांमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2018 12:41PM | Updated Date: Apr 20 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यंगून। म्यांमार सरकार के एक मंत्री ने बंगलादेश में रह रहे रोंिहग्या शरणार्थियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिविरों में उनकी हालत बहुत दयनीय है। माजिक कल्याण मंत्री विन मयात ये ने बंगलादेश की दो दिनों की यात्रा से वापस आने के बाद यहां कल पत्रकारों से कहा कि बंगलादेश के शरणार्थी शिविरों में रहने वाले सभी रोंिहग्या की हालत बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि जितनी जल्दी संभव हो सके रोंहिग्या शरणार्थियों को स्वदेश लाने के काम को शुरू करना है
 
क्योंकि मानसून जल्द ही शुरू होने वाला है। मानसून के दौरान स्थिति और भयावह हो सकती है। बंगलादेश की सरकार ने शनिवार को कहा था कि एक रोंहिग्या परिवार स्वदेश आ गया है। बंगलादेश की सरकार तथा संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने हालांकि कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नही है। गौरतलब है कि म्यांमार में सैन्य कार्रवाई के बाद करीब सात लाख रोंहिग्या अपनी जान बचाकर बंगलादेश में शरण लिए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »