18 Apr 2024, 22:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आईएस से संबंध रखने के आरोप में 300 लोगों को मौत की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2018 10:53AM | Updated Date: Apr 19 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। विश्व के ज्यादातर देशों की तरह इराक भी आतंकवाद के खिलाफ गंभीर है। इसका एक उदाहरण आज देखने को मिला। देश की अदालतों ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबंध रखने के लिए 300 से अधिक लोगों को मौत की सजा सुनाई है। खबर के अनुसार संदिग्धों पर उत्तरी इराक के मोसुल में और बगदाद की अदालतों में मुकदमे चल रहे थे। मृत्युदंड पाने वालों में कई विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल के प्रवक्ता अब्देल सत्तार ने कहा कि मोसुल के समीप तेल कीफ की एक अदालत ने 212 लोगों को मौत की सजा सुनाई।
 
जनवरी से अब तक 97 को मिली मौत की सजा
जिन महिलाओं को सजा सुनाई गई उनमें से अधिकतर तुर्की और पूर्व सोवियत संघ के गणराज्यों की हैं। राजधानी में जनवरी से लेकर अब तक 97 नागरिकों को मृत्युदंड दिया जा चुका है। 185 आरोपियों को उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई है। बता दें कि इराक ने आईएस के खिलाफ दिसंबर में जीत की घोषणा की थी। एक समय इस खूंखार आतंकवादी संगठन ने देश के एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर रखा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »