20 Apr 2024, 11:50:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

परवेज मुशर्रफ ने चार हजार पाक नागरिक अमेरिका को बेच दिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2018 10:44AM | Updated Date: Apr 19 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। इन दिनों पाकिस्तान में लापता लोगों को लेकर पश्तून तहाफुज आंदोलन (पीटीएम) चल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व जज का ऐसा बयान सामने आया है, जिससे पाक की राजनीति में भूचाल आ गया है। पूर्व जज जावेद इकबाल ने पाक की राजनीति में वापसी की कोशिश कर रहे पूर्व सैन्य प्रमुख और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर गंभीर आरोप लगाते कहा है कि मुशर्रफ ने हजारों नागरिकों को दूसरे देशों को बेचने का काम किया है।
 
जावेद इकबाल पाकिस्तान में लापता लोगों की जांच के लिए बनाए गए आयोग के प्रमुख हैं। उन्होंने मानवाधिकारों पर बनी संसद की स्थायी समिति के सामने यह आरोप लगाया है। जावेद इकबाल पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के भी प्रमुख हैं। इकबाल ने संसद की स्थायी समिति के सामने बयान दिया है कि मुशर्रफ ने 4000 से ज्यादा पाकिस्तानियों को पैसों के बदले अमरीका को बेच दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया।
 
पाकिस्तान के पूर्व जज के बयान से देश की राजनीति में आया भूचाल
मुशर्रफ के इस कदम को इकबाल की कमेटी ने गैरकानूनी और अनैतिक करार दिया है। इस मामले में और जांच करने की सिफारिश की गई है। जावेद इकबाल ने सवाल किया है, 'कानून और संविधान के होते हुए भी कोई गुप्त तरीके से कैसे पाकिस्तानी नागरिकों को किसी दूसरे देश को बेच सकता है?' हैरानी की बात यह है कि मुशर्रफ के इस कदम पर तत्कालीन निर्वाचित सरकार के किसी भी सांसद ने सवाल खड़ा नहीं किया था।
 
दशकों तक ठंडे बस्ते में रहा मामला
यह मामला पाकिस्तान की शीर्ष अदालत में भी सालों से लटका हुआ है। कई दशकों तक मामले को या तो नजरअंदाज किया गया या फिर ठंडे बस्ते में डालकर छोड़ दिया गया। इसकी वजय यह थी कि इससे देश की खुफिया एजेंसियों और उनके कामकाज के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे थे।.डिफेंस आॅफ ह्यूमन राइट्स पाकिस्तान की चेयरपर्सन अमीना समूद जानुजा के पति भी इसी तरह से गायब हैं।  वह कई सालों से गायब हुए लोगों के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। जावेद इकबाल के खुलासे के बाद गायब हुए लोगों के लिए आंदोलन चला रहे लोग अपने रिश्तेदारों के लिए चिंतित हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »