20 Apr 2024, 12:31:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी की हालत नाजुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 12:09PM | Updated Date: Apr 16 2018 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश की पत्नी 92 वर्षीय बारबरा बुश की हालत नाजुक है और उन्होंने अब उपचार न लेने का निर्णय किया है। पूर्व राष्ट्रपति के हयूस्टन स्थित कार्यालय के बयान में कहा गया - बारबरा बुश के उपचार की बजाय देखरेख पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। संक्षिप्त बयान में बुश के बीमारी की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन कहा गया कि उनको हाल ही में कई बार उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
 
बयान में कहा गया - इस समय वह अपने परिवार के सदस्यों और प्रियजनों के बीच हैं। वह उनको मिल रहे संदेशों और प्रार्थनाओं की तहे दिल से सराहना करती है। बारबरा बुश 93 वर्षीय अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच.डब्ल्यू बुश की पत्नी होने के साथ-साथ 73 वर्षीय पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां भी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »