28 Mar 2024, 22:41:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र में आपातकाल तीन महीने और बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 10:44AM | Updated Date: Apr 15 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी ने देश में तीन महीने के लिए आपातकाल और बढ़ा दिया है। इस संबंध में आदेश में कहा गया है कि सैन्य बलों और पुलिस को सभी खतरे और आतंकवाद के वित्तपोषण से मुकाबले के लिए जरूरी कदम उठाना चाहिए और देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बहाल रखना चाहिए।
 
शनिवार को प्रकाशित आधिकारिक राजपत्र में इसकी घोषणा की गई। पवित्र खजूर रविवार पर कॉप्टिक ईसाइयों के दो गिरजाघरों पर बमबारी के बाद अप्रैल 2017 से आपातकाल लगाया गया। हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ग्रुप ने ली थी। मिस्र की सेना ने गए अभियान में 27 जिहादियों को मार गिराया।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »