24 Apr 2024, 13:11:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वसीम रिजवी को मारने की धमकी देने वाले डी कंपनी के तीन गुर्गे गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2018 3:52PM | Updated Date: Apr 13 2018 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्­यक्ष वसीम रिजवी को जान से मारने की योजना बनाने वाले डी कंपनी (अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम) के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि तीनों को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान आरिफ, अबरार तथा सलीम के रूप में हुई है। इनके पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं। ये लोग श्री रिजवी की हत्या करने की योजना बना रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि बुलंदशहर में डी कंपनी के कुछ गुर्गे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग लगातार डी कंपनी के संपर्क में थे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »