20 Apr 2024, 02:16:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई कोर्ट ने सुनाई तीन घोटालेबाज भारतीयों को 517 साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2018 10:25AM | Updated Date: Apr 12 2018 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुबई की एक कोर्ट ने तीन भारतीयों को कई करोड़ डॉलर के धोखाधड़ी के मामले में फैसला सुनाते हुए 517-517 साल की जेल की सजा सुनाई। स्पेशल बेंच के प्रिसाइडिंग जज डॉ. मोहम्मद हनाफी ने गोवा के दोनों आरोपियों सिडनी लेमोंस, यान डिसूजा और सिडनी की पत्नी 517 साल की जेल की सजा सुनाई। जज को इस पर फैसला सुनाने में महज 10 मिनट ही लगे। इन आरोपियों के द्वारा चलाई जा रही विदेशी मुद्रा व्यापार की कंपनी 'एक्सेंशियल' में कई हजार लोगों के बहुत अधिक पैसे निवेश किए गए थे, जिसके बाद में धोखाधड़ी के मामले सामने आए।
 
2016 से निवेशकों नहीं किया था भुगतान
आरोपियों के द्वारा चलाई जा रही विदेशी मुद्रा व्यापार की कंपनी 'एक्सेंशियल' में कई हजार लोगों के बहुत अधिक पैसे निवेश किये गए थे, जिसके बाद 2016 से उन्होंने निवेशकों को भुगतान करना बंद कर दिया। उनके खिलाफ में धोखाधड़ी के 515 मामले सामने आए। 
 
ऐसे सुर्खियों में आया लेमोंस
2015 में लेमोंस उस समय सुर्खियों में आया, जब एफसी प्राइम मार्केट एफसी गोवा की मुख्य स्पांसर बनी। इंडियन सुपर लीग में यह गोवा की फ्रेंचाइजी है। भारतीय फुटबॉल की इस ग्लैमरस लीग में लेमोंस को पहली सीट मिली और सचिन तेंदुलकर, अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर के साथ बैठने का मौका मिला। ये सभी सितारे इंडियन सुपर लीग से जुड़े हुए हैं। लेमोंस और उसकी पत्नी को फुटबॉल के बड़े सितारों जीको और रोनाल्डिन्हो के से वीआईपी रूम में मिलने का भी मौका मिला। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »