24 Apr 2024, 14:00:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल्जीरिया में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त - 250 से ज्‍यादा लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 3:42PM | Updated Date: Apr 11 2018 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 

अल्जीयर्स। अल्जीरिया का एक सैन्य विमान राजधानी अल्जीयर्स के निकट आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार पश्चिमी सहारा के पोलिसारियो स्वतंत्रता आंदोलन के सदस्यों सहित 250 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई।
 
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अल्जीयर्स के दक्षिण-पश्चिम बौफारिक हवाई अड्डे के पास यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।  टेलीविजन फुटेज में दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर घुआं और विमान के जले हुए मलबे के चारों ओर लोगों की भीड़ देखी गई।  घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। इस विमान को रूस ने डिजाइन किया था। 
 
स्थानीय मीडिया ने बताया कि विमान दुर्घटना में 257 यात्री मारे गए हैं। अल्जीरिया की सत्तारूढ़ एफएलएन पार्टी के एक सदस्य ने निजी टीवी चैनल एन्नाहर को बताया कि मृतकों में से 26 सदस्य पॉलिसारियों के हैं। ये पड़ोसी पश्चिमी सहारा की आजादी के लिए लड़ रहे है और ये अल्जीरिया के समर्थित समूह में शामिल हैं। 
 
अल्जीरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह विमान टिंडौफ की ओर जा रहा था जो पश्चिमी सहारा के साथ देश की सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है, लेकिन हवाई अड्डे से उड़ान भरते ही हवाई अड्डा परिसर के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टिडौफ हजारों शरणार्थियों को स्थल है। टिंडौफ पश्चिमी सहारा में गतिरोध होने से हजारों निर्वासित शरणार्थियों को स्थल है, जिनमें से कई पॉलिसारियो समर्थक भी हैं। अल्जीरिया के रक्षा मंत्री ने अपने बयान में पीड़तिों के परिवार के प्रति समवेदना व्यक्त की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »