20 Apr 2024, 12:45:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डबल एजेंट की बेटी यूलिया के राज खोलने से बढ़ेगी रूस की मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2018 10:30AM | Updated Date: Apr 11 2018 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। डबल एजेंट पर जानलेवा हमला मामले ने अमेरिका समेत ब्रिटेन से रूस के रिश्तों को बेहद निचले पायदान पर ला दिया है। इसकी बदौलत तीनों देशों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ कई बड़े फैसले तक लिए गए हैं। इनमें राजनयिकों की बर्खास्तगी तक शामिल है। इतना ही नहीं रूस बार-बार इस मामले से अपना पल्ला झाड़ रहा है और इसमें शामिल होने से साफ इनकार करता रहा है, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।
 
रूस के डबल एजेंट सर्गेई स्क्रीपल की बेटी यूलिया को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल उन्हें एक गुप्त जगह पर ले जाया गया है। माना जा रहा है कि उन्हें सीआईए की मदद से अमेरिका भेजा जाएगा, जहां नई गुप्त पहचान दी जाएगी और कड़े सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा। यूलिया के डिस्चार्ज होने के बाद उस राज से भी पर्दा उठ सकेगा, जो अभी तक या तो वो जानती हैं या फिर उनके पिता।
 
वैश्विक मंच पर छवि खराब होने की आशंका
अमेरिका और ब्रिटेन के लिए जहां ये अच्छे संकेत हैं, वहीं यदि रूस का इस मामले में जरा भी हाथ हुआ तो उसके लिए यूलिया का डिस्चार्ज होना बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। इतना ही नहीं, यह रूस की छवि को वैश्विक मंच पर खराब तक कर सकता है। रूस के लिए यह समय काफी खराब चल रहा है। अमेरिका को रूस के खिलाफ दुनिया के बड़े देशों को एक साथ लाने का एक और मुद्दा मिल गया है। वैसे भी सीरिया का केमिकल अटैक और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस का हस्तक्षेप अब भी रूस के लिए गले की हड्डी बना हुआ है। वहीं ब्रिटेन भी डबल एजेंट के मामले के बाद रूस के खिलाफ आ खड़ा हुआ है।
 
नर्व एजेंट से हुआ था हमला
गौरतलब है यूलिया और सर्गेई स्क्रीपल पर 4 मार्च को ब्रिटेन के सेल्सबरी में नर्व एजेंट से जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद से ही दोनों का इलाज बेहद कड़े सुरक्षा घेरे में किया जा रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक यूलिया की हालत में तेजी से सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सेल्सबरी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर ब्लेनशार्ड ने बताया कि इन दोनों को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन यूलिया ने काफी तेजी से रिकवरी की है। हालांकि उनके 66 वर्षीय पिता सर्गेई स्क्रीपल की रिकवरी उस हिसाब से धीमी रही है। ब्लेनशार्ड ने यह भी उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में सर्गेई को भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि दोनों के इलाज से वह काफी संतुष्ट हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »