29 Mar 2024, 14:22:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दलितों पर अत्याचार : उपवास के लिए राजघाट पहुंचे राहुल गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 11:44AM | Updated Date: Apr 9 2018 1:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस और बीजेपी अब उपवास की राजनीति शुरू हुई है। आज कांग्रेस देशभर में एक दिन का अनशन करने वाली है और इस अनशन को और धार देते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी भी महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर उपवास पर बैठेंगे। उनके साथ पार्टी के अन्य बड़े नेता भी इस उपवास में शामिल होंगे।
 
वहीं पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता अनशन करेंगे। दूसरी तरफ 12 अप्रैल को भाजपा पूरे देश में कांग्रेस के अलोकतांत्रिक रवैए को आधार बनाते हुए प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस यह अनशन पूरे देश में कर रही है और इसके चलते सभी जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस नेता उपवास करेंगे। कांग्रेस ने यह अनशन देश में सांप्रदायिक सौहार्द के बिगड़ते माहौल के अलावा दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में रखा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »