20 Apr 2024, 02:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में हुए केमिकल हमले में 180 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 11:03AM | Updated Date: Apr 9 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरूत। सीरिया के पूर्वी गोता के विद्रोहियों के कब्जे वाले अंतिम शहर डौमा में हुए संदिग्ध रासायनिक हमले में कम से कम 180 लोग मारे गए। चिकित्सकों और बचाव कर्मियों ने रविवार को यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक, स्वयंसेवी बचाव दल वॉइट हैलमेट्स ने ग्राफिक तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें शनिवार को हुए हमले के बाद बेसमेंट में पड़े कई शव नजर आ रहे हैं। इसमें कहा गया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
 
दमिश्क हॉस्पिटल ने की कई लोगों की मौत की पुष्टि
कई मेडिकल, निगरानी व कार्यकर्ता समूहों ने रासायनिक हमले के बारे में जानकारी दी है, लेकिन इनके आंकड़ों में भिन्नता है और क्या घटित हुआ था इसके बारे में जानकारी मिलनी अभी बाकी है। विपक्ष समर्थक गोता मीडिया सेंटर ने कहा कि 75 से अधिक लोगों का दम घुट गया, जबकि हजारों लोगों को सांस लेने में तकलीफ से जूझना पड़ा। इसने आरोप लगाया कि हेलिकॉप्टर से विषाक्त नर्व एजेंट सरीन से युक्त बैरल बम गिराया गया। सीरियाई अस्पतालों के साथ काम करने वाली एक अमेरिकी चैरिटी संस्था यूनियन मेडिकल रिलीफ ने बताया कि दमिश्क रूरल स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 70 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि की है।
 
सीरिया पहले भी कर चुका है रासायनिक अटैक
सीरियाई सरकार ने इन आरोपों से इनकार किया है। सरकारी एजेंसी सना ने एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से बताया कि आतंकवादियों के गढ़ में उनसे निपटने के लिए आगे बढ़ रही सेना के अभियान में बड़ी बाधा डालने की खबरें मिली हैं। सना ने कहा कि सीरियाई अरब सेना को किसी रासायनिक चीज का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, जैसा कि आतंकवादियों के मीडिया सहयोगियों द्वारा दावा किया गया है। कथित हमलों पर प्रतिक्रिया में अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा, 'हमने कई परेशान कर देने वाली रिपोर्ट देखी। सीरियाई सरकार का अपने लोगों के खिलाफ रासायनिक हथियारों को इस्तेमाल करने का इतिहास रहा है।' सरीन नर्व एजेंट का इस्तेमाल सीरिया में पहले भी हो चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »