29 Mar 2024, 13:13:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में विश्व विख्यात राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में पहाड़ी से फिसलने से एक हथनी की मौत हो गई। रायवाला थाना क्षेत्र में चीला रेंज की हाजरा बीट के रेंज अधिकारी अनिल पैन्यूली ने बताया कि पेड़ से पत्ती खाते हुए 25 वर्षीय मादा हाथी पहाड़ी से फिसल गई। चिंघाड़ने की आवाज सुनकर गश्ती टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक हथिनी की मौत हो चुकी थी। उसके शव को जंगल में दफना दिया है। हथनी के साथ एक ढाई वर्ष का उसका बच्चा भी था, जो सुरक्षित है। उसे झुंड में मिलाने की कोशिश की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »