28 Mar 2024, 14:59:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीनी अंतरिक्ष स्काईलैब का मलबा आज वायुमंडल में आएगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2018 10:21AM | Updated Date: Apr 2 2018 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीनी अंतरिक्ष स्काईलैब तियानगोंग-एक का मलबा सोमवार को पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा लेकिन इसके गिरने के सही समय और स्थान के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। चीनी अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार यह जानकारी दी। एजेंसी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि मलबा किस स्थान पर गिरेगा लेकिन कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे ही इसके अवशेष वायुमंडल में प्रवेश करेंगें तो उनका अधिकांश हिस्सा  जल कर राख हो जाएगा। यह भी कहा गया है कि मलबे का भारी टुकड़ा धरती पर नहीं पहुंच पाएगा। मलबे के सोमवार सुबह 7:26 बजे से  दिन में  3:26 बजे के बीच वायुमंडल में प्रवेश करने की उम्मीद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »