28 Mar 2024, 23:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टाइम की सूची में पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और ट्रंप दावेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2018 10:22AM | Updated Date: Mar 30 2018 10:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। टाइम पत्रिका की सौ प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में स्थान पाने के दावेदारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी शामिल हैं।
 
इस सूची में उन लोगों को स्थान दिया जाता है, जो समसामयिक विश्व पर अपना प्रभाव डाल रहे हैं। बता दें कि बीते एक दशक से भी अधिक समय से टाइम की प्रभावशाली शख्सियतों की सालाना सूची बनाई जाती रही है, जिसमें दुनियाभर में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलाकारों, नेताओं, वैज्ञानिकों, कार्यकर्ताओं और उद्यमियों को जगह मिलती है।
 
संपादक करते हैं आखिरी फैसला
इस वर्ष की सूची की घोषणा अगले महीने की जाएगी। सूची में नाम शामिल करने के बारे में अंतिम फैसला टाइम के संपादकों का होता है, लेकिन पत्रिका ने पाठकों से इस वर्ष की सर्वाधिक प्रभावशाली शख्सियतों के बारे में आॅनलाइन वोट करने की अपील की है।
2015 में भी शामिल था मोदी का नाम- मोदी का नाम वर्ष 2016-17 में भी दावेदारों की सूची में शुमार था। टाइम के संपादकों ने वर्ष 2015 में सौ सर्वाधिक प्रभावशाली व्यक्तियों में उनका नाम शामिल किया था। पत्रिका के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोदी पर एक लेख लिखा था।
 
ओबामा ने की थी पीएम मोदी की तारीफ
बराक ओबामा ने कहा था कि वे मोदी की उपलब्धियों और व्यक्तित्व से प्रभावित हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोदी की बढ़ती लोकप्रियता के दावों को मजबूती देते हुए ओबामा ने प्रतिष्ठित मैगजीन ‘टाइम’ में मोदी को रिफॉर्मर आॅफ चीफ बताते हुए 166 शब्दों का लेख लिखा था। लेख में उन्होंने कहा था कि मोदी के पास वो विजन है, जिसके जरिए वह भारत में गरीबी कम कर सकते हैं। साथ में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में भी सुधार ला सकते हैं। इसके अलावा भारत को आर्थिक प्रगति के रास्ते पर भी ले जाने का माद्दा रखते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »