28 Mar 2024, 19:02:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटिश सांसदों के प्रश्नों का उत्तर नहीं देंगे मार्क जुकरबर्ग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 28 2018 11:58AM | Updated Date: Mar 28 2018 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग लाखों यूजर्स की जानकारी राजनीतिक परामर्शदाता कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका के हाथ किस तरह लगी, इस बारे में ब्रिटिश सांसदों के प्रश्नों का उत्तर नहीं देंगे, जबकि उनकी कंपनी पर इस बात के लिए काफी दबाव डाला जा रहा है। जुकरबर्ग ब्रिटेन की डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेल समिति के समक्ष खुद पेश होने की जगह अपने मुख्य तकनीकी अधिकारी माइक श्रोफर या मुख्य उत्पाद अधिकारी क्रिस क्रॉस को भेजेंगे। इससे पहले जुकरबर्ग ने पिछले सप्ताह फेसबुक से हुई गलतियों के लिए माफी मांगी थी और वादा किया था कि यूजर्स की जानकारी की सुरक्षा कड़ी करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद उनकी कंपनी के शेयरों के दाम गिर गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »