28 Mar 2024, 23:31:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाबालिग बेटी को पीटकर परिवार ने डाला खौलता तेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2018 11:19AM | Updated Date: Mar 27 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में एक परिवार द्वारा अपनी ही बेटी पर अमानवीय तरीके से जुल्म ढाए जाने की घटना सामने आई है। उक्त परिवार ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को महज इसलिए बेरहमी से पीटा तथा खौलता तेल हुआ तेल उस पर डाल दिया, क्योंकि उसने उनकी इच्छानुसार अरेंज मैरिज से इनकार कर दिया था।
 
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार परिजन की पहचान अब्दुलाह फाहमी एल. हिशमावी (34) और हमदियाह सहा अल हिशमावी (33) के रूप में हुई है। पीड़िता का नाम मारिब अल हिशमावी है, जो 30 जनवरी से लापता थी। परिजन ने ही उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। 
बेक्सर काउंटी पुलिस अधिकारी जेवियर सलाजार ने बताया मारिब ने शादी से इनकार कर दिया था, जिसके कारण उसके परिजन ने पहले तो झाडू से उसकी पिटाई की, फिर तब तक उसका गला दबाया, जब तक कि वह बेसुध न हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उस पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। परिजन ने उसका रिश्ता अन्य शहर के किसी व्यक्ति से तय किया था, जिसने उन्हें बदले में 20 हजार डॉलर देने की बात कही थी। उस समय मारिब मात्र 15 साल की थी।
 
पुलिस ने पकड़ा तो बताई परिजन की करतूतअधिकारी के अनुसार इतने अत्याचारों के बाद मारिब ने शादी के लिए हां कह दी। शादी की तारीख नजदीक थी और तब तक वह भागने की योजना बना रही थी। मारिब 30 जनवरी को सैन एनटॉनियो स्थित टाफ्ट हाई स्कूल के लिए निकली और गायब हो गई।
 
रिपोर्ट के अनुसार, मारिब की तालाश में एफबीआई भी शामिल हुई। एफबीआई ने अपने फेसबुक पेज पर मारिब के गुमशुदा होने का एक पोस्ट भी शेयर किया था। मार्च में मारिब की तलाश कर ली गई, जिसके बाद उसने अपने गायब होने के पीछे अपने परिजनों की करतूत को वजह बताया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मारिब को अब एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां पर उसकी काउंसलिंग की जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »