29 Mar 2024, 04:05:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भूख हड़ताल कर रहे अन्ना की फिर बिगड़ी तबीयत - शरीर में पानी की कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2018 10:58AM | Updated Date: Mar 25 2018 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विभिन्न मांगों को लेकर 23 मार्च से दिल्ली भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की तबीयत दूसरे दिन शनिवार को भी बिगड़ गई। शारीरिक अस्वस्थता के चलते वे मंच से हट गए। डॉक्टरों की एक टीम ने उनका चेकअप किया, जिसमें पानी न पीने के कारण 81 वर्षीय अन्ना का शरीर कमजोर होना पाया गया। इसी बीच आंदोलन में शामिल भारत सेन की भी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन अन्ना कार्यकारिणी के सदस्यों ने यह कहते हुए रोक दिया कि यह लोकतंत्र की हत्या है।
 
आंदोलनस्थल पर दूसरे दिन भीड़ कम रही। हालांकि इसका बड़ा कारण रामलीला मैदान में बजरंग दल का बड़ा कार्यक्रम बताया गया, लेकिन किसान मौके पर ही डटे रहे। यहां मैदान में हार्दिक पटेल के आने की खबर है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया। बताया जा रहा है कि वे यहां आ सकते हैं। टीम अन्ना की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य सुशील भट्ट ने बताया कि हार्दिक आएंगे तो उनका हार्दिक स्वागत है, लेकिन वे अन्ना के साथ मंच पर नहीं, नीचे वाले मंच पर बैठ सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »