28 Mar 2024, 16:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

39 मौतों से ध्यान हटाने के लिए चाल है डाटा लीक कहानी: राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 4:10PM | Updated Date: Mar 22 2018 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने इराक के मोसुल में 39 भारतीयों की हत्या के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए डाटा चोरी और कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ कांग्रेस के संबंधों की कहानी बनाई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों की मौत से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचने के लिए डाटा चोरी करने और कैम्ब्रिज एनालिटिका के साथ कांग्रेस के संबंधों की कहानी गढ़ी है। गांधी ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार के लिए जनता के सवालों का जवाब देना कठिन हो गया था इसलिए इससे बचने के लिए उसने ठोस कहानी तैयार की और यह मुद्दा गायब हो गया। उन्होंने तीखे अंदाज में ट्वीट कर सरकार पर तंज किया  समस्या-इराक में 39 भारतीयों की मौत हुई। सरकार चारों खाने चित। उसका झूठ पकड़ा गया।

समाधान- कांग्रेस और डाटा चोरी पर कहानी बना दी गई। 
नतीजा - मीडिया को नया मुद्दा मिल गया और 39 भारतीयों  की मौत का मामला गायब हो गया। समस्या खत्म हो गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »