29 Mar 2024, 15:48:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजधानी में आतंक मचाने वाली गैंग का वांटेड धराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 3:36PM | Updated Date: Mar 22 2018 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी में पूर्वोत्तर जिले की पुलिस ने छैनू गिरोह के एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर बुधवार को जिले की वाहन चोर निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने छैनू गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान मोहम्मद शाहबाज कुरैशी ऊर्फ शब्बू के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में चार घंटे के अंदर जाफराबाद तथा भजनपुरा इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या के आरोप में शब्बू वांछित था। दिल्ली पुलिस की ओर से उस पर 20 हजार का इनाम रखा गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »