29 Mar 2024, 05:18:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पार्टी के दौरान चली गोली, फिर जानिये क्या हुआ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 3:32PM | Updated Date: Mar 22 2018 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले में शालीमाग बाग इलाके के एक क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी करने के दौरान गलती से पिस्तौल से गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यहां बताया कि बुधवार देर रात करीब 11.45 बजे शालीमार बाग के सिटी सेंटर मॉल में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां 'आॅन लॉन्ज एंड बार' क्लब में एक व्यक्ति मृत मिला जिसके सिर में गोली लगी थी तथा पास से ही एक पिस्तौल बरामद किया गया। मृतक की पहचान नासिर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एक चश्मदीद ने बताया कि नासिर अपने तीन दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था तभी उसके पिस्तौल से गोली चल गयी जिससे उसकी मौत हो गयी। नासिर क्लब का साझीदार भी है। सीसीटीवी फुटेज से भी चश्मदीद के बात की पुष्टि होती है। शालीमार बाग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »