19 Apr 2024, 12:29:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन के नए मंत्रिमंडल में शी जिनपिंग के करीबियों को मिली जगह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 10:40AM | Updated Date: Mar 20 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन में नए मंत्रिमंडल का गठन कर दिया गया है। नए फेरबदल में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबियों को स्थान मिला है। चीन की संसद ने सोमवार को चार उपप्रधानमंत्रियों समेत रक्षामंत्री और अन्य शीर्ष अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। विदेश मंत्री वांग यी का कद बढ़ाकर उन्हें स्टेट काउंसिलर बनाया गया है। वह भारत के साथ सीमा मसले पर चीन के प्रमुख वार्ताकार होंगे।
 
चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग ने नई नियुक्तियों का प्रस्ताव रखा था। जिनपिंग द्वारा तैयार नई राजनीतिक व्यवस्था में कछ्यांग को दूसरे कार्यकाल के लिए रविवार को फिर नियुक्त किया गया था। सोमवार को हान झेंग, सुन चुनलान, हू चुनहुआ और लिउ हे को उपप्रधानमंत्री बनाया गया। लिउ के चीन की अर्थव्यवस्था प्रबंधन में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है। इसके अलावा ले. जनरल वेई फेंग को रक्षामंत्री बनाया गया।
 
यी को मुख्य वार्ताकार की भूमिका मिलने की आशा
स्टेट काउंसिलर पद पर नियुक्ति के बाद विदेश मंत्री वांग यी चीन के शीर्ष राजनयिक बन गए। यह पद विदेश मंत्री से होता है। अब वह दोनों पद संभालेंगे। उन्हें यांग जियची के स्थान पर स्टेट काउंसिलर बनाया गया, जो अभी तक भारत के साथ सीमा वार्ता के मुख्य वार्ताकार थे। इसका मतलब यी को मुख्य वार्ताकार की भूमिका सौंपी जा सकती है।
 
बतौर विदेश मंत्री यी ने पिछले दिनों अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के प्रति नरम और सकारात्मक रुख अपनाया था। इसके अलावा चेन वेनकिंग को सुरक्षा मामले का प्रमुख बनाए रखा गया है, जबकि यी गैंग को केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक आॅफ चाइना का नया गवर्नर बनाया गया। 15 वर्षों के बाद इस शीर्ष पद पर बदलाव किया गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »