28 Mar 2024, 20:38:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उड्डयन मंत्रालय को लेकर प्रभु ने कही बड़ी बात, इस क्षेत्र को लेकर जानिये क्या है नजरिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 4:40PM | Updated Date: Mar 12 2018 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया और कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं तथा यह तेजी से सभी सीमाओं को पार कर रहा है। तेलगु देशम पार्टी के अशोक गजपति राजू के केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद प्रभु को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रभु साढ़े बारह बजे राजीव गांधी भवन स्थित नागरिक उड्डयन मंत्रालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने कहा, भारतीय विमानन क्षेत्र पिछले चार साल में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रहा है। खुले आकाश की नीति के बाद इसने गति पकड़ी थी और मोदी सरकार में यह तेजी से सभी सीमाओं को पार कर रहा है। अब इसे आॅटो पायलट में लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिस तेजी से यह बढ़ रहा है, आने वाले समय में एक हजार से ज्यादा विमान खरीदने की जरूरत होगी। अब विमानन क्षेत्र परिवहन के दूसरे माध्यमों से भी प्रतिस्पर्धा कर रहा है। इससे आम आदमी और उद्योग दोनों को फायदा होगा।

प्रभु ने कहा कि लॉजिस्टिक में मामले में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय का तालमेल बढ़ाया जाएगा।  इस मौके पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा, मंत्रालय के सचिव राजीव नयन चौबे, भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष गुरुप्रसाद महापात्रा तथा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कार्यभार संभालने के बाद प्रभु ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आधे घंटे से ज्यादा बैठक की। इसके बाद उन्होंने सिन्हा, चौबे और नागर विमानन महानिदेशक बी.एस. भुल्लर के साथ अलग से बैठक की। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »