19 Apr 2024, 07:20:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

5 दिन की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे राहुल गांधी, 10 को जाएंगे मलेशिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 8 2018 10:48AM | Updated Date: Mar 8 2018 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पांच दिन की विदेश पर गुरूवार को सिंगापुर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वे वहां भारतीय समुदाय से मिलेंगे व संवाद करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी नौ मार्च को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग तथा 10 मार्च को मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से मुलाकात करेंगे। 
 
सिंगापुर यात्रा के दौरान गांधी अन्य कार्यक्रमों के साथ साथ भारतीय उद्यमियों को भी संबोधित करेंगे। वह वीरवार को सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मिलेंगे। शुक्रवार नौ मार्च को उनका प्रधानमंत्री लूंग से मिलने का कार्यक्रम है। वह वहां ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों को संबोधित करेंगे तथा भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।
 
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गांधी 10 मार्च को मलेशिया की यात्रा पर होंगे। वह वहां भारतीय उद्यमियों तथा अन्य कारोबारी प्रतिनिधियों से मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार गांधी यहां भी ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों को संबोधित करेंगे। उनका प्रधानमंत्री से मिलने का भी कार्यक्रम है। कांग्रेस अध्यक्ष की इस विदेश यात्रा का कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के विदेश प्रकोष्ठ ने तैयार किया है। इस प्रकोष्ठ की अगुवाई सैम पित्रोदा करते हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जबकि 16 से 18 मार्च को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का पूर्ण अधिवेशन होना है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »