19 Apr 2024, 17:22:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्नी के आरोपों पर बोले शमी-मेरा खेल खराब करने की साजिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 5:53PM | Updated Date: Mar 7 2018 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन जहां के आरोपों का जवाब ट्विटर पर दिया। उन्होंने कहा है कि यह सब मेरा खेल खराब करने के लिए किया जा रहा है। खुद के खिलाफ चल रहीं सभी खबरों को झूठा बताया है। मोहम्मद शमी ने ट्वीट कर लिखा है, हैलो मैं मोहम्मद शमी हूं। ये जितनी भी खबरें हमारी निजी जिंदगी के बारे में चल रही हैं। सब झूठ हैं। यह कोई हमारे खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है। मुझे बदमान करने और मेरा गेम खराब करने की कोशिश की जा रही है।

शमी का यह ट्वीट तब आया है जब उनकी पत्नी हसीन जहां ने उत्पीड़न और अन्य लड़कियों से अवैध संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हसीन जहां ने अपने फेसबुक अकाउंट पर व्हाट्सएप्प पोस्ट के कई स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए। कई लड़कियों की तस्वीरें भी शेयर की गई है। जिस अकाउंट से इन्हें शेयर किया गया है अब उसे सस्पेंड कर दिया गया है। शमी की पत्नी ने कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी कोलकाता पुलिस को दी है। उन्होंने कहा कि अभी तक इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की गई है लेकिन इस साल आठ जनवरी को यूपी से लौटीं तो स्थानीय थाने में पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »