28 Mar 2024, 20:31:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मूर्तिकांड से नाराज मोदी- गृहमंत्री राजनाथ से की बात, दिए ये निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 12:35PM | Updated Date: Mar 7 2018 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। त्रिपुरा में मार्क्‍सवादी क्रांति के शिखर पुरुष और रूसी क्रांति के नायक व्‍लादिमीर की मूर्ति गिराए जाने के बाद अब दक्षिण कोलकाता के केउरातला इलाके में स्थित एक पार्क में लगी जनसंघ के संस्थापक श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर कुछ अराजक तत्वों ने कालिख पोत दी। इन घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की। इसके बाद  गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिशा-निर्देश जारी कर उनसे इस इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी ऐहतियात बरतने के लिए कहा है। 
 
सख्त कार्रवाई की मांग
एक आधिकारिक बयान में कहा गया - देश के कुछ हिस्सों से प्रतिमाएं गिराए जाने की खबरें आई हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन घटनाओं को गंभीर रूप से संज्ञान में लिया है। बयान में कहा गया कि राजनाथ ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त ऐतराज जताया है। बयान के मुताबिक, ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और कानून के प्रांसगिक प्रावधानों के तहत उन पर मामले दर्ज किए जाने चाहिए।

कई हिस्‍सों में भड़की हिंसा
दक्षिण त्रिपुरा में भाजपा कार्यकताओं द्वारा रूसी कम्युनिस्ट क्रांतिकारी व्लादिमीर लेनिन की दो प्रतिमाएं तोड़े जाने के बाद त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा भड़क उठी है। इससे पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को बेलोनिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बुलडोजर की मदद से 11.5 फीट ऊंची लेनिन की प्रतिमा को गिरा दिया था। 
 
राजनाथ सिंह ने की त्रिपुरा के राज्यपाल से बात
राजनाथ सिंह ने मंगलवार को त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय और राज्य पुलिस प्रमुख अखिल कुमार शुक्ला से बात कर हिंसा रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया था। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में ई.वी. रामासामी यानि पेरियार की प्रतिमा तोड़ने के मामले में मंगलवार देर शाम दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »