25 Apr 2024, 11:01:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

19 वर्षीय लड़की ने सोशल मीडिया पर दिया यह आॅफर, 3000 लोग पहुंचे होटल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 10:13PM | Updated Date: Mar 5 2018 10:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैनान। चीनी ब्लॉगर को सोशल मीडिया पर यौन संबंध बनाने संबंध बात कहना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर यह संदेश पड़ने के बाद लगभग 3000 से अधिक लोग होटल पहुंच गए। इससे अधिक संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये ही ब्लॉगर को जवाब भी दिया। पुलिस ने युवा ब्लॉगर को वैश्यावृत्ति को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि वह तो सिर्फ मजाक कर रही थी। यह घटना दक्षिणी चीन के हैनान द्वीप पर हैटांग खाड़ी सान्या की है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक 19 वर्षीय मिस ये ने एक मार्च को ‘फ्री सेक्स सर्विस’ के लिए 8 बजे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा ‘ मेरे पास कौन आ रहा है मुफ्त यौन संबंध बनाने’ इसके कुछ समय बाद उन्होंने कमरा नंबर 6316 भी लिखा। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलिट कर दिया। इसके बाद लगभग 3000 से अधिक लोग होटल में पहुंच गए, सैकड़ों लोगों ने होटल में फोन कर महिला के बारे में जानकरी ली। बढ़ती प्रक्रिया के बाद ब्लॉगर घबरा गई और उसने कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रही थी और वेब उपयोगकतार्ओं से अनुरोध करती थी कि वे होटल में उसकी तलाश करना बंद कर दें। पुलिस ने कथित तौर पर वेश्यावृत्ति के संदेह पर सान्या फीनिक्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक होटल में मिस ये को गिरफ्तार किया। 3 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी एक बयान में कहा कि मिस ये ने जानबूझकर लोगों को आकर्षित करने के लिए आॅनलाइन संदेश पोस्ट किया है। इसके चलते पीपुल्स रिपब्लिक आॅफ चाइना के आपराधिक कानून के अनुसार महिला को 15 दिन की हिरासत और 500 युआन (57 पाउंड) की सजा दी गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »