20 Apr 2024, 10:55:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नीरव मोदी ने बैंक अधिकारी को रिश्वत में दिया था सोना : CBI

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2018 11:06AM | Updated Date: Mar 4 2018 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सीबीआई ने शनिवार को एक अदालत से कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के एक अधिकारी ने बैंक धोखाधड़ी के आरोपी अरबपति जौहरी से सोने और हीरे के गहने प्राप्त किए थे। जनवरी में कर्जदाता ने धोखाधड़ी का पदार्फाश किया जिसमें कई बैंक अधिकारियों को जौहरी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के साथ मिलकर उनकी कंपनियों को ज्यादातर भारतीय बैंकों की विदेशी शाखाओं से ऋण जुटाने के लिए फर्जी पत्र जारी करने के आरोप है। सीबीआई ने इस मामले में शनिवार को 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने पहली बार कहा कि मोदी ने एक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अधिकारी को रिश्वत दी है। 
 
जेवरात भी लिए
एजेंसी ने अदालत को बताया कि मुंबई शाखा के विदेशी मुद्रा विभाग में प्रबंधक के रूप में काम कर रहे यशवंत जोशी ने स्वीकार किया कि उसने नीरव मोदी से 60 ग्राम सोने के दो सिक्के और सोने और हीरे के कानों के झुमके लिए थे। सीबीआई ने कहा कि जोशी के घर से सोने के सिक्के और सोने और हीरे के झुमके बरामद हुए हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »