26 Apr 2024, 04:57:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विकास के एजेंडे से पहुंचे 'शून्य' से 'शिखर' पर -मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2018 7:42PM | Updated Date: Mar 3 2018 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को नए युग की शुरूआत करार देते हुए कहा कि 'शून्य' से 'शिखर ' तक का यह सफर विकास के ठोस एजेंडे और पार्टी  की सांगठनिक ताकत की बदौलत संभव हुआ है। मोदी  ने त्रिपुरा,नागालैंड तथा मेघालय विधानसभा चुनाव परिणामों पर कई ट्वीट कर कहा कि त्रिपुरा के 2018 के चुनाव को नए युग की शुरूआत के रूप मे याद किया जाएगा।

वहां भाजपा की जीत महज चुनावी जीत नहीं है। इस जीत को 'क्रूर और डराने -धमकाने वाली ताकत पर लोकतंत्र की जीत' करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत विचारधारा की भी जीत है। उन्होंने कहा,'आज भय पर शांति और अंहिसा की विजय हुई है। हम त्रिपुरा को सुशासन देंगे जिसका वह हकदार है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि  त्रिपुरा के भाइयों और बहनों ने असामान्य काम किया है। उन्होंने भाजपा को जिसतरह भारी समर्थन दिया है,उसके लिए उनका शब्दों में धन्यवाद नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा,'हम त्रिपुरा की कायापलट करने में कोई कोर -कसर नहीं छोड़ेगें। मैं वर्षों से जमीनी स्तर पर जी-तोड़ काम करने के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता को नमन करता हूं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »