18 Apr 2024, 18:55:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कांगो में अंतर-जातीय संघर्ष, 22 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 3:10PM | Updated Date: Feb 27 2018 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कांगो। मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी क्षेत्र में पिछले दो दिनों के दौरान हुये अंतर-जातीय संघर्ष में 15 नागरिकों समेत कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी होप सबिनी ने इसकी जानकारी दी है। 
सबिनी ने रायटर को बताया कि हुटू-वर्चस्व वाले न्यातुरा गुट के लड़ाकों ने रविवार को कलूसी गांव में नांदे-प्रभुत्व वाले माई माई मजेंबे नामक एक अन्य गुट पर हमला कर दिया। इसके बाद इसी प्रकार का संघर्ष बवालांडा में भी हुआ। सबिनी के मुताबिक इस अंतर-जातीय संघर्ष में कलूसी गांव में 11 नागरिकों की मौत हो गयी जबकि बवालांडा में चार नागरिक और सात विद्रोही मारे गये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »